MDSU BA 1st Semester Admission Form 2026-जिन विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली है उनके आगे की पढ़ाई बीए फर्स्ट सेमेस्टर के लिए एमडीएसयू में एडमिशन लेना चाहते हैं तो उसके आवेदन की प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू हो रही है जो 16 जून 2026 तक चलेगी इस आर्टिकल में हम प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवश्यक जानकारी जैसे कोर्स, शुल्क ,अवधि ,पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज ,व ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आदि की जानकारी प्रदान करेंगे विद्यार्थियों से अनुरोध है कि भविष्य में कॉलेज संबंधी जानकारी के लिए हमारे व्हाट्सएप व टेलीग्राम ग्रुप को जरूर ज्वॉइन करें।
MDSU BA 1st Semester Admission Form 2026
एमडीएसयू BA 1st सेमेस्टर के एडमिशन फॉर्म की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जैसे ही ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। इस वेबसाइट के जरिये आपको व्हाट्सएप व टेलीग्राम चैनल पर सूचित कर दिया जाएगा।
| University | MDSU Ajmer |
| Admission Form Start Date | 4 जून 2026 |
| Admission Form Last Date | 16 जून 2026 |
| Semester | BA 1st |
| Official Website | www.mdsuexam.org |
| WhatsApp Now | Join Now |
| Telegram | Join Now |
MDSU BA Admission and course fee
एमडीएसयू बीए प्रथम सेमेस्टर के आवेदन के प्रवेश हेतु प्रवेश शुल्क ₹700 – ₹800 भुगतान करना होगा। बीए फर्स्ट सेमेस्टर के लिए अनुमानित कोर्स शुल्क ₹4000 से ₹6000 हो सकती है लेकिन यह राशि कोर्स पर भी निर्भर करती हैं। यह शुल्क आपको मेरिट सूची में नाम आने के बाद भुगतान करनी होगी।
MDSU BA Admission Form Last Date 2026
आवेदन की प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू हो रही है जो 16 जून 2026 तक चलेगी आवेदन की प्रक्रिया आगे भी बड़ाई जा सकती हैं
MDSU BA Course Details
नई शिक्षा नीति NEP के अनुसार बीए पाठ्यक्रम 3 वर्ष यानी 6 सेमेस्टर होंगे छात्र को तीन विषय चुनने होंगे तथा फर्स्ट सेमेस्टर में हिंदी अनिवार्य विषय होगा।
बीए फर्स्ट सेमेस्टर पात्रता
बीए एक स्नातक पाठ्यक्रम है उसके लिए माननीय प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
न्यूनतम अंक:
- कला संकाय (Arts Stream): 45% अंक या समकक्ष CGPA
- विज्ञान संकाय (Science Stream): 48% अंक या समकक्ष CGPA
- राजस्थान के बाहर के निवासियों के लिए: 60% अंक या समकक्ष CGPA
MDSU BA Admission Form Important Document
बीए प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित है
- 10वीं की अंकसूची (मूल और फोटो कॉपी)
- 12वीं की अंकसूची (मूल और फोटो कॉपी)
- स्थानांतरण प्रमाण पत्र (Transfer Certificate – TC)
- चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate)
- आधार कार्ड की फोटो कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (यदि आरक्षित श्रेणी हो)
- आय प्रमाण पत्र (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए, यदि लागू हो)
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- ABC ID
- अप्रवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो, अन्य बोर्ड से आने वाले छात्रों के लिए)
- आधार कार्ड और जन्म आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है
- बैंक पासबुक
- सक्रिय मोबाइल नंबर
- सक्रिय ईमेल आईडी
- अन्य कोई बोनस प्रमाण पत्र (यदि हो)
एमडीएसयू बीए फर्स्ट के लिए आवेदन कैसे करें
एमडीएसयू में बीए प्रथम सेमेस्टर प्रवेश के लिए निम्नलिखित चरणों का चयन करें
- वेबसाइट पर जाएं जिसका लिंक निचे टेबल में दिया गया हैं Admission Form Apply Now पर क्लिक करें, फिर Department of College Education चुनें।
- SSO ID, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करें।
- Click for Online Admission” पर क्लिक करें और ज़िला व विश्वविद्यालय चुनें।
- राजस्थान बोर्ड (2026-26) या CBSE के लिए उपयुक्त विकल्प चुनें, अन्यथा “Others”।
- पासपोर्ट साइज़ फोटो, हस्ताक्षर, बोनस अंक/आरक्षित श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू) स्कैन करें।
- फोटो, हस्ताक्षर, अंक तालिका, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू) JPG/PEG फॉर्मेट में अपलोड करें।
- फॉर्म भरने के बाद सभी जानकारी जांचें और सबमिट करें।








